प्रयागराज में भीषण आग, मां जिंदा जली:चाची-भतीजी झुलसीं; मकान-दुकान जलकर राख, बाजार को बंद कराया

प्रयागराज के नैनी बाजार में मंगलवार रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद मां-बेटी उसमें फंस गईं। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे क्रॉकरी की दुकान और गोदाम भी है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला यह मकान नैनी बाजार निवासी राम लाल केसरवानी का बताया जा रहा है। मकान के नीचे ‘संजीवनी क्रॉकरी’ नाम से दुकान है। दुकान के नीचे बने गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में तीन भाइयों का परिवार रहता है। आग लगने के बाद ऊपर मौजूद सभी लोग अंदर फंस गए। हादसे में दुकान मालिक संजीव केसरवानी की पत्नी अर्चना, भाभी सरिता और बेटी गंभीर हालत में बाहर निकाली गईं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद अर्चना और उनकी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई। 13 वर्षीय बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।उसका आईसीयू में इलाज जारी है। आग धीरे-धीरे पूरे मकान में फैल गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद उनकी भाभी सरिता को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी पुरुष नीचे दुकान पर थे, जबकि महिलाएं घर के अंदर मौजूद थीं। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए 4 दमकल गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं। आग लगने के बाद इलाके की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। नैनी इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर फंसे लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान राहुल और धर्मेंद्र नाम के दो सिपाही झुलस गए। उसके बाद भी राहत कार्य पूरा करके सभी को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में दम घुटने से एक महिला की मौत हुई है और दो अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर ढेर:यूपी पुलिस बोली- आरोपी ने पिस्तौल छीनकर फायरिंग की, एनकाउंटर में मारा गया यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर सोमवार रात 12 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने लेकर गई थी। पढे़ं पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *