ऋषिकेश में हरियाणा नंबर की कार चला रहे ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार सामने से आ रही बस में जा घुसी और टक्कर के बाद जंगल की तरफ मुड़ गई। बस संतुलन खोते हुए सामने से आ रही दूसरी बस से भी जा टकराई। दोनों बसों में सवार 60 से ज्यादा यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है और बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई और वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एक बस चमोली के कर्णप्रयाग जा रही थी, जबकि दूसरी हरिद्वार से मध्य प्रदेश के चारधाम यात्रियों को लेकर निकली थी। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सात मोड़ के पास हुआ। हादसे की PHOTOS… मध्य प्रदेश के मुरैना से करने आए थे चारधाम दर्शन प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि दोनों बसों में करीब 30-30 सवारियां मौजूद थीं। हमे 112 पर सूचना मिली थी। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल था; कई लोग सदमे में सड़क किनारे बैठे नजर आए। सुबह-सुबह हुए इस एक्सीडेंट के कारण ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी हैं और चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बसों में सवार दो अन्य घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें… ब्राह्मण शादी में पानी पीने पर दलित भाइयों को पीटा:हल्द्वानी में BDC मेंबर का पति बोला- जमीन पर लेटाकर मुंह पर लात मारी हल्द्वानी में ब्राह्मण परिवार की शादी में पानी पीने पर दो दलित (SC) भाइयों को पीट दिया गया। हमले में एक युवक के सिर पर चाकू से वार किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)