हरियाणा के रोहतक में एक ट्रेनी रेसलर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक जनक अभी आठवीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात उसने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से घर के स्टोर रूम में जाकर गोली चलाई। गोली जनक की कनपटी में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना IMT पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जनक के पिता सतीश रक्षा मंत्रालय में जॉब करते हैं। मूल रूप से झज्जर के डीघल गांव के रहने वाले हैं। सतीश खुद भी कबड्डी कोच है, दिल्ली में ही एक सेंटर में कबड्डी की कोचिंग देते हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… डीघल से रोहतक आकर बसे जनक के पिता सतीश रक्षा मंत्रालय में एमटीएस के पद पर कार्यरत हैं। सतीश परिवार के साथ 2014 में झज्जर के डीघल गांव से रोहतक आकर बस गए थे। सतीश के एक भाई सेना से रिटायर है, जबकि दूसरे भाई प्रापर्टी डिलिंग का काम करते हैं। गांव आकर पहलवानी करता था ग्रामीणों का कहना है कि जनक तब भी डीघल आता तो पहलवानी करता था। अब रोहतक में रहकर भी लगातार रेसलिंग की प्रैक्टिस कर रहा था। घटना के समय परिवार में उसकी मां, ताई, चाची और बहन मौजूद थीं। जबकि पिता सतीश घर से बाहर गए हुए थे। जनक परिवार में इकलौता बच्चा था।