लुधियाना में महिला से पर्स स्नैच, नकदी और गहने झपटे:मुथूट फाइनेंस कंपनी के दफ्तर जा रही थी, बाइक पर आए बदमाश

लुधियाना में स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 8 क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात युवक एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुथूट फाइनेंस कंपनी में काम से जा रही थी शिकायतकर्ता रेनू बाला पत्नी सुदेश कुमार निवासी #59, बसंत वाटिका एक्सटेंशन फ्लो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 मई 2026 को वह नेशनल रोड स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में अपने काम के लिए जा रही थी। महिला के अनुसार जब वह घुमार मंडी से नेशनल रोड की तरफ जा रही थी, तभी पीछे से मोटरसाइकिल नंबर PB10JL-7735 पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उसका बड़ा पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता रेनू ने बताया कि पर्स में सोने की चेन, कानों के दो कांटे, टॉप्स, एक लेडीज रिंग, करीब ढाई से तीन तोला सोना, दो चांदी के कड़े, 1500 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 3(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *