गुरुग्राम में MNC की सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव ने किया सुसाइड:ऑफिस बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदी, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम में सेक्टर-51 स्थित आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव युवती ने ऑफिस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला अधिकारी की पहचान 33 वर्षीय युवती की पहचान जागृति बारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थी और वह कंपनी में ₹12 लाख के वार्षिक पैकेज पर काम कर रहती थी। घटना की सूचना पाकर सेक्टर-65 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। रोजाना मेरठ से करती थी सफर जागृति ने नवंबर 2023 को मेरठ के रहने वाले सीए अमित सिंघल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही वह रोजाना गुरुग्राम से मेरठ के बीच सफर कर ड्यूटी करती थी। मृतका के मायके वालों ने पति अमित सिंघल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई हार्दिक बारी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही जागृति को ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई बोला- जबरन सैलरी लेता था पति उनका आरोप है कि जागृति का पति अमित उसकी पूरी सैलरी जबरन अपने पास रख लेता था और उसे खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इसी घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह सुसाइड जैसा कदम उठाया है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *