अमेरिका में पंजाबी युवक को 5 साल जेल:बाइक क्लब बनाया, इंटरनेशनल गिरोह से संबंध थे, एडवांस हथियार मिलने पर गिरफ्तार हुआ

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के पंजाबी डेविल्स गिरोह के सरगना जशनप्रीत सिंह (27) को अदालत ने 64 महीने यानी 5 साल 4 महीने की सजा दी है। जशनप्रीत सिंह से पिछले साल भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जशनप्रीत सिंह ने पंजाबी डेविल्स के नाम से एक मोटरसाइकिल क्लब बनाया था। कैलिफोर्निया पुलिस के मुताबिक, जशनप्रीत सिंह का मोटरसाइकिल क्लब अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था। इस क्लब का संबंध हथियारों व नशा की तस्करी करने वाले इंटरनेशनल गिरोह हेल्स एंजेल्स के साथा था। जशनप्रीत पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने के साथ-साथ चोरी छिपे भारत वापस भागने का भी आरोप है। कैलिफोर्निया पुलिस ने फेडरल कोर्ट में स्पष्ट किया कि जशनप्रीत सिंह मोटरसाइकिल क्लब की आड़ में आउटलॉ गिरोह चलाता है जो कि अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। कैलिफोर्निया पुलिस की जांच में ये बातें सामने आईं… ऑपरेशन टेक बैक अमेरिका के तहत कार्रवाई यह मामला अमेरिका के ऑपरेशन टेक बैक अमेरिका का एक हिस्सा था। यह न्याय विभाग का एक बड़ा अभियान है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट, ड्रग कार्टेल और अवैध हथियारों की तस्करी को जड़ से खत्म किया जा रहा है। इस जांच में एफबीआई, एटीएफ, डीईए और होमलैंड सिक्योरिटी जैसी कई बड़ी एजेंसियों ने मिलकर काम किया। पंजाबी डेविल्स और हेल्स एंजेल्स का कनेक्शन जांच में खुलासा हुआ कि जशनप्रीत ने पंजाबी डेविल्स नाम से एक आउटलॉ मोटरसाइकिल गिरोह बनाया था, जिसका मुख्यालय स्टॉकटन, कैलिफोर्निया में था। यह गिरोह दुनिया के सबसे खतरनाक आपराधिक गिरोहों में शुमार हेल्स एंजेल्स के लिए एक सहयोगी यूनिट के रूप में काम कर रहा था। यह गिरोह स्थानीय स्तर पर हथियारों और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *