पंचकूला में पिता ने किया बेटी का रेप:9वीं क्लास में प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करवाया, 11 साल बाद जुटाई हिम्मत, पिता गिरफ्तार

हरियाणा के पंचकूला में एक पिता पर अपनी बेटी के साथ बचपन से लेकर अब तक शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी पिता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पंचकूला निवासी 18 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह महज 7 वर्ष की थी, तभी से उसका पिता शराब के नशे में उसके साथ गलत हरकतें करता आ रहा था। पीड़िता की मां जब अपनी ड्यूटी पर चली जाती थीं, तब दिन के समय आरोपी पिता द्वारा उसका यौन शोषण और दुर्व्यवहार किया जाता था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। 9वीं कक्षा में प्रेग्नेंट किया पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक और खुलासा करते हुए बताया कि जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब आरोपी की हरकतों की वजह से वह गर्भवती हो गई थी। उस दौरान भी आरोपी पिता ने उसे कोई दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। बीते शुक्रवार को भी सुबह लगभग 10 बजे आरोपी ने घर आकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती की और हमेशा की तरह धमकी दी। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। केस दर्ज कर मेडिकल करवाया पीड़िता की इस गंभीर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 64(2)(M), 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का सरकारी अस्पताल सेक्टर-06, पंचकूला से शारीरिक परीक्षण करवाया गया और आवश्यक साक्ष्य बरामद किए गए। पीड़िता की काउंसिलिंग के बाद बयान एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पीड़िता की उचित काउंसिलिंग करवाई गई और कोर्ट के समक्ष भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *