उत्तराखंड में हरियाणा की लड़की से रेप:नशीला पदार्थ देकर किडनैप किया, कमरे में बंद कर 5 दिन तक करते रहे गलत काम

हरिद्वार में हरियाणा की एक युवती ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती को आरोप है कि उसे पहले नशीला पदार्थ खिलाया गया और फिर 5 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने बीती देर रात एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें पूरी खबर हरियाणा से पिरान कलियर पहुंची थी युवती हरियाणा के करनाल जिले की रहने वाली युवती मानसिक रूप से परेशान थी और अप्रैल में घर से निकलकर पिरान कलियर पहुंच गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दो युवकों, आसिफ उर्फ सलमान और जोगिंद से हुई। आरोप है कि दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर रायपुर क्षेत्र स्थित एक कमरे में ले गए, जहां पहले से ही आसिफ की पत्नी मौजूद थी। नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, 5 दिन तक बंधक पीड़िता के मुताबिक, कमरे में ले जाने के बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि उसे करीब पांच दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया और बाहर जाने नहीं दिया गया। देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी की पत्नी गुलशफा अन्य युवकों को भी बुलाती थी और उसके साथ दुष्कर्म कराने की कोशिश करती थी। साथ ही उसे देह व्यापार में धकेलने का दबाव भी बनाया गया। किसी तरह भागकर घर पहुंची, फिर दर्ज हुई शिकायत बताया जा रहा है कि युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में कामयाब रही और अपने घर हरियाणा पहुंच गई। शुरुआत में वह काफी डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पिरान कलियर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *