लुधियाना में बुजुर्ग ने पार की दरिंदगी की हदें:स्कूल से लौट रही बच्ची को सुनसान जगह ले गया दरिंदा, शोर मचाया तो थप्पड़ मारा; भीड़ ने सिखाया सबक

लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ लंबे समय से हो रहे शारीरिक शोषण का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने रात को थाना टिब्बा के बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। देर रात तक थाने के बाहर भारी तनाव का माहौल बना रहा।प्रदर्शनकारी लोग आरोपी बुजुर्ग को सख्त से सख्त सजा देने और तुरंत सलाखों के पीछे भेजने की मांग पर अड़े रहे। लोगों का कहना था कि ऐसे समाज सुधारक मुखौटे वाले दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। महिलाओं ने फैक्ट्री में घेरकर डंडों से पीटा इससे पहले शनिवार सुबह को इलाके में उस वक्त हंगामा हो गया जब बच्ची की मां मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर आरोपी बुजुर्ग की तलाश में निकली। महिलाओं ने आरोपी को एक फैक्ट्री के अंदर दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए हुजूम ने डंडों और लात-घूंसों से आरोपी बुजुर्ग की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरी पिटाई का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं उस बुजुर्ग को घेरकर पीट रही हैं और आरोपी अपनी जान की भीख मांग रहा है। स्कूल से घर लौट रही बच्ची को सुनसान जगह ले गया, शोर मचाने पर थप्पड़ मारा 8 साल की पीड़ित मासूम ने आपबीती बताते हुए कहा कि शनिवार दोपहर जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया। इसके बाद वह उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मासूम घबरा गई और उसने खुद को छुड़ाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो हैवानियत पर उतरे आरोपी ने बच्ची के मुंह पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में उसने किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। दरिंदे के चंगुल से किसी तरह छूटकर बच्ची रोती हुई अपने घर भागी और मां को सारी बात बताई। कई दिनों से गलत जगह टच करता बजुर्ग मासूम बच्ची ने रोते हुए यह भी खुलासा किया कि उक्त आरोपी पिछले कई दिनों से उसके साथ गंदी हरकतें (शारीरिक शोषण) कर रहा था। वह उसे अकेला देखकर उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर गलत तरीके से टच करता था। बच्ची ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले भी इस बारे में अपनी मां को जानकारी दी थी लेकिन उस समय परिवार ने इसे सामान्य समझकर या बदनामी के डर से कोई कदम नहीं उठाया जिससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए। पुलिस जांच में जुटी शनिवार रात को जब मामला पूरी तरह गरमा गया और इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की नौबत आ गई तो पीड़ित परिवार ने थाना टिब्बा की पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई।जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा हमारे पास पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत आ चुकी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी गहराई से जांच कर रही है। बच्ची के बयान और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *