1. गौतम अडाणी बोले- बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अडाणी समूह के चेयरमैैन गौतम अदाणी और पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी ने रविवार को सारण में आई हॉस्पिटल की सौगात दी। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से मस्तीचक में ‘अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल’ बनाया जाएगा। अडाणी ग्रुप का ‘अडाणी आई केयर प्रोजेक्ट’, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अडाणी फाउंडेशन की संयुक्त पहल है। अडाणी ने कहा कि आने वाले 2-3 वर्षों में बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पावर और रोड प्रोजेक्ट्स पर पहले से काम चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. रांची में महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ईशान किशन महेन्द्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगी। रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली में ईशान किशन का नया आशियाना बनने की तैयारी शुरू हो गई है। ईशान किशन की बिल्डिंग धोनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा। नगड़ी अंचल अंतर्गत मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर ईशान किशन का बहुमंजिला भवन बनेगा। पूरी खबर पढ़ें 3. TRE–4 की वैकेंसी पर बोलें शिक्षा मंत्री डेट तय नहीं अगर एक रुपए की भी गड़बड़ी साबित हुई तो मैं राजनीति छोड़कर मंदिर चला जाउंगा।’ यह कहना है सम्राट सरकार में शिक्षा मंत्री बने मिथिलेश तिवारी का। 7 मई को मंत्री बने तिवारी लाखों रुपए के पुराने घोटाले के आरोपों में घिर गए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि TRE-4 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ है। मैंने तुरंत पुलिस के सीनियर अफसरों से बात की। हालांकि, TRE-4 की वैकेंसी कब निकलगी, यह तय नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4. शादी से पहले मां बनी प्रेमिका, प्रेमी निकाह को राजी नहीं ‘जावेद 2024 में मुझे भगाकर ले गया था। शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया और कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मैं प्रग्नेंट हो गई। जब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी तो जावेद ने मुझसे कहा कि तुम घर चली जाओ, बाबू होगा तो शादी करेंगे। अब तो बच्चा भी हो गया। जावेद गांव आया हुआ था, तब उसने बोला कि तुम मेरे कास्ट की नहीं हो, इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। जहां फैसला कराना है करा लो।’ ये बातें मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना की रहने वाली पीड़िता ने कही है। वो शिकायत के लेकर शनिवार को डीआईजी कार्यालय पहुंची। पूरी खबर पढ़ें 5. कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 27 छात्राएं हुईं बेहोश कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब संध्याकालीन प्रार्थना के दौरान 27 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय परिसर और शेखपुरा सदर अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। बेहोश हुई सभी छात्राओं को आनन-फानन में एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से वहां भी अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह नियंत्रित किया। पूरी खबर पढ़ें 6. दो भाइयों ने मिलकर भाई-भाभी, दो बच्चों की हत्या की कैमूर में 6 दिन पहले 4 सिर कटी लाशें मिली थी। युवक और बच्चे की बंद सूटकेस में नदी में उपलाते शव मिला था। जबकि महिला और उसकी बेटी का बोरे में बंद शव मिला था। इन चारों की पहचान शनिवार को कर ली गई। सभी एक ही परिवार के हैं। मृतकों की पहचान कृष्ण मुरारी, उसकी पत्नी दुर्गेश, बेटा अंश (8) और 4 साल की बेटी प्रार्ची के तौर पर हुई है। शनिवार की शाम SIT टीम और जिला पुलिस ने स्कूल ड्रेस के स्टीकर से इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. अफेयर के शक में प्रेग्नेंट पत्नी का मर्डर, लाश दफनाया पूर्णिया में अफेयर के शक में पति ने प्रेग्नेंट पत्नी नुसरत परवीन (24) की हत्या कर दी। इसके बाद बॉडी को 2 टुकड़ों में काटा और अररिया के कॉलेज ग्राउंड के कंस्ट्रक्शन साइट पर दफना दिया था। ये घटना 3 महीने पहले की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के मायके वालों की शिकायत पर आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद रविवार को पूर्णिया और अररिया पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘सपना तुम मेरी नहीं हुई, इसलिए तुम्हें मरना होगा’ मोतिहारी में एक आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सपना(20) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम जगदीश बताया जा रहा है। इस साल 28 अप्रैल को सपना की शादी हुई थी। बताया जाता है कि जगदीश ने सपना के गले में गमछा डाला और उसका गला घोंट दिया। घटना बीजधारी थाना क्षेत्र के बथना पांडे टोला गांव की है। सपना के घर वालों का कहना है कि जगदीश ने कहा था, सपना मेरी नहीं होगी तो किसी और की होने भी नहीं दूंगा। पूरी खबर पढ़ें 9. लिव इन में रहने के बाद बुजुर्ग ने की शादी जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव में 65 वर्षीय चपट मांझी और 62 वर्षीय आशा देवी ने शादी कर ली है। उम्र के इस पड़ाव पर दोनों ने समाज और तानों की परवाह किए बिना शनिवार को महादेव सिमरिया मंदिर में विवाह रचा लिया। यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, चपट मांझी और आशा देवी पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के घर आमने-सामने हैं और करीब एक साल से वे पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 10. कल 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, बक्सर और शेखपुरा जिलों में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।