भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड अंतर्गत भलुआना (डेगोडीहरी) गांव में रविवार को एक्वा सॉफ्ट पानी प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर और अगिआंव विधायक महेश पासवान ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि इस पानी प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। विधायक महेश पासवान ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे उद्योगों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योग ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में संजय राय, नीरज कुमार राय, पवन कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, धनेश राय, रामकिशोर सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, अशोक कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह और राजेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।