पंजाब और चंडीगढ़ में आज से भीषण गर्मी पड़ेगी। अगले 6 दिन लगातार हीटवेव चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पांच जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम ड्राई बना रहेगा। तापमान में रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया है। 22 से 30 मई के बीच दस्तक दे सकता मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें 4 दिन आगे-पीछे का फर्क हो सकता है। यानी मानसून 22 से 30 मई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसका असर आगे चलकर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है, जिससे कुछ इलाकों में आंधी, बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना बन सकती है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से गर्म हवाएं आ रही हैं। इस वजह से गर्मी बढ़ेगी। पठानकोट के तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी राज्य में रविवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जबकि 4 जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 40.3 डिग्री, लुधियाना में 41.6 डिग्री, पटियाला में 42 डिग्री, पठानकोट में 40.6 डिग्री और बठिंडा में 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर में 39.9 डिग्री, फाजिल्का में 39.5 डिग्री, मोहाली में 38.9 डिग्री और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी पठानकोट में दर्ज की गई। इसके अलावा चंडीगढ़ में 1.3 डिग्री, अमृतसर में 1.7 डिग्री, लुधियाना में 1.8 डिग्री, पटियाला में 1.2 डिग्री, बठिंडा में 0.6 डिग्री, फाजिल्का में 0.5 डिग्री, मोहाली में 1.4 डिग्री और रूपनगर में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं फरीदकोट में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले 4 दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 19 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 20 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 21 मई – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।