भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी:1 जून से 206 शहरों में ऑनलाइन परीक्षा; 15 मई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे पंजाबी युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना ने ‘अग्निपथ योजना’ के तहत वर्ष 2026 की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया है। यह परीक्षा देश भर के 206 शहरों में बने 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लुधियाना जिला प्रशासन ने उम्मीदवारों को कहा है कि वो शेड्यूल के मुताबिक तैयारी करना शुरू कर दें। जिला प्रशासन ने इस संबंध में बाकायदा सेना की तरफ से जानकारी सांझी की है। सेना भर्ती कार्यालय लुधियाना की तरफ से पंजाब के चार जिलों की भर्ती प्रक्रिया करवाई जाती है जिसमें लुधियाना, मोगा, रोपड़ व मोहाली जिले शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब भर में हजारों की संख्या में युवकों ने अग्निवीर के लिए आवेदन किया है। भारतीय सेना द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच ‘जॉइन इंडियन आर्मी’ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, उनकी ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार तुरंत पोर्टल पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देश भर में कुल 22 श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है। तैयारी के लिए सैंपल पेपर्स भी अपलोड सेना ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की सुविधा और बेहतर तैयारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सैंपल क्वेश्चन पेपर्स और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश पहले ही लाइव कर दिए गए हैं। छात्र परीक्षा हॉल में जाने से पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट का प्रारूप समझने के लिए इन पेपर्स की मदद ले सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप समझें सेना भर्ती की पूरी प्रक्रिया—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *