प्रयागराज में 4 मंजिला होटल में भीषण आग:12 लोग अंदर फंसे, 5 का रेस्क्यू; ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद हादसा

प्रयागराज में चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। होटल में 12 लोग फंस गए। इनमें से 5 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी 7 लोग अंदर फंसे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लगी। होटल से 10 फीट ऊंची लपटें उठ रही हैं। धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिख रहा है। दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। चार एंबुलेंस भी बुलाई गई है। होटल की लॉबी में खड़ी दो बाइकें जलकर राख हो गई हैं। मामला शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस का है। बिट्ठल होटल में 20 से 25 कमरे हैं। मालिक आलोक परमार शहर के मम्फोर्डगंज में रहते हैं। आग की 3 तस्वीरें देखिए… होटल में लगी आग से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *