देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे हरियाणा में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। अभी प्रदेश में लगभग 98.95 से 99.12 रुपए प्रति लीटर के बीच पेट्रोल बिक रहा था। वहीं डीजल का भाव भी 90 पार हो गया है। अभी सूबे में डीजल 90.94 से 91.50 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा था। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई 2026 को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी क्यों इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका में जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। पेट्रोल यूज करने में हरियाणा देश में 9वें स्थान पर हरियाणा पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि अभी हरियाणा में पेट्रोल पर 19.11% वैट लगता है, जिसके बाद अब हरियाणा में पेट्रोल की कीमतों में करीब 3.50 रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं, डीजल पर 16.8% वैट लगता है, जिसके बाद अब डीजल की कीमतों में 3.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ेंगे। हरियाणा देश में पेट्रोल यूज करने के मामले में 9वें स्थान पर है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….