सिरसा MP सैलजा बोली- पेट्रोल-डीजल के रोज बढ़ेंगे रेट:BJP से स्थिति कंट्रोल से बाहर, कार-साइकिल पर फोटो खिंचवाकर कुछ दिन करेंगे दिखावा

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा मंगलवार को सिरसा दौरे पर पहुंची। सांसद कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के सवाल पर कहा, अब तो ये रोज का मामला दिखेगा, क्योंकि सरकार की इस पूरी स्थिति पर पकड़ नहीं है। बिना तैयारी के हमारा देश इसका सामना कर रहा है। इन्होंने (BJP) ने इलेक्शन तक रोक रखा था। तभी हमने और राहुल गांधी ने चेतावनी दे दी थी कि चुनाव खत्म होते ही रेट बढाएंगे, वहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से डायरेक्टर उपभोक्ता पर व आम नागरिक पर बोझ पड़ता है। साथ ही साथ हमारे देश की पूरी अर्थव्यवस्था खराब होती है। किसान से लेकर छोटा दुकानदार, सबके ऊपर इसका असर होता जाएगा। कुमारी सैलजा ने कांग्रेस राज में रेट ज्यादा बढ़ने के सीएम के बयान पर कहा कि इस तरह की बातों के बजाय आज की जो स्थिति है, उस पर ध्यान दिया जाए। कहा कि, वर्तमान सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। कब तक ये नेहरू जी व कांग्रेस को कोसते रहेंगे। क्या दिखाना चाहते हैं कि हम तो कुछ कर ही नहीं पा रहे, ऐसे नहीं चलेगा। लोग जवाब इनसे मांग रहे हैं। बीजेपी द्वारा वैश्विक दौर के नाम लेकर रेट बढ़ाने पर सांसद सैलजा कहा कि, वैश्विक स्थिति से कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन उस स्थिति से निपटने के लिए आपने क्या तैयारी की, सवाल उसका है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दौर में भी क्राइसिस आया था, लेकिन कांग्रेस ने आम नागरिकों को बचाकर रखा था। तब तो तेल की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में इससे भी ज्यादा हो गई थी। सरकार ने उसको भी ऑर्ब्जव किया था। उस समय तेल के रेट कम ही थे। सरकार के कंट्रोल से बाहर स्थिति : सांसद सैलजा प्रधानमंत्री द्वारा सोना खरीदने व तेल खपत घटाने के सवाल पर सांसद सैलजा ने कहा कि, देशवासियों को चेतावनी देखनी चाहिए कि इनके कंट्रोल से स्थिति बाहर हो गई है। अपना प्लान नहीं बता पा रहे। सरकार को बताना चाहिए कि क्या स्थिति होगी और सरकार क्या करेगी। लेकिन, ये दिखा रहे हैं कि स्थिति बेकाबू हो रही है। हमारे देश की बहुत पुरानी संस्कृति है, जिसमें सोने की अहमियत है और कारीगरी भी नंबर वन है। राज्य में ही करीब 11 स्वर्णकार है, वे कहां जाएंगे। जिस तरफ सफाई की, उसी तरह बस-साइकिल पर घूमेंगे : सैलजा बीजेपी के विधायक-नेता साइकिल-बस में घूमने पर सैलजा ने कहा, वे दिखावा कर रहे हैं। मीडिया व सोशल मीडिया में दिखाया जाता है। आखिर कितने दिन इन्होंने सफाई की और आज सफाई का क्या हाल है। पीछे देखा कि किस तरह सफाई कर्मियों को दबाया जा रहा है। ऐसे ही बस-साइकिल पर घूमेंगे और फोटो खिंचाएंगे। नीट लीक पर कहा, सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द मामले में सांसद सैलजा ने कहा, पेपर रद्द होने की घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार देश की परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती। निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेता- विधायक एकजुटता से प्रचार पर सैलजा ने कहा कि, आपस में मतभेद होते हैं, चुनाव आने पर पार्टी एकजुटता से काम करती है। बढ़ते क्राइम पर कहा, पहले ये सोचते थे कि बाहर वाले क्राइम करते हैं और अब तो हर रोज नया क्राइम बढ़ रहा है। ड्रग्स व गैंग पर सरकार का काबू नहीं है। बेरोजगारी इसी से जुड़ा है। शहर के विकास की मुख्य समस्या, सड़क-गली का बुरा हाल इस दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने बरनाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आमजन व कार्यकर्ताओ से मिली और उनकी जनसमस्याएं सुनी। शहर के विकास की मुख्य समस्या है। सड़कों की बदहाली है और पानी की समस्या है। शहर नहीं रहा। लोगों की बिना रजाबंधी के भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, उनको क्या मिलेगा। ये बड़ा मुद्दा है। स्कूल, पानी निकासी व वार्डों में गली की व्यवस्था बुरी है। इसके बाद मीडिया से रूबरू होगी। उसके बाद रानियां के मार्केट कमेटी रेस्ट हाउस में आमजन से मुलाकात करेंगी। उसके बाद अगले दिन फतेहाबाद व जींद दौरे पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *