बैटरी फटने से इलेक्ट्रिक स्कूटी वेयरहाउस में लगी आग:रेवाड़ी में बावल के बाद धारूहेड़ा में आग; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

रेवाड़ी के बावल के बाद मंगलवार शाम को धारूहेड़ा में राजपुरा गांव के पास बने TOXMO कंपनी जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी के वेयरहाउस में आग लग गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद फायरबिग्रेड की टीम और एसएचओ कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बावल पहुंची फायरबिग्रेड की अतिरिक्त गाड़ियां भी सूचना के बाद धारूहेड़ा के लिए रवाना कर दी गईं। फिलहाल, आग से किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैटरी फटने से आग लगी बताई जा रही है। देखें, आग के फोटोज…
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *