बचपन का दोस्त ही निकला MBBS स्टूडेंट का कातिल:पटियाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुबह के समय मर्डर; चाकू से किए 10 वार

पटियाला के राजिंदरा सरकारी मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट कमलदीप कुमार मित्तल की पीजी में हुई हत्या में अहम खुलासा हुआ है। MBBS स्टूडेंट का बचपन का दोस्त ही उसका कातिल निकला। पुलिस ने मोहित वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एमबीबीएस स्टूडेंट की हत्या सोमवार सुबह 6:15-7:15 के बीच में हुई। उसके शरीर पर चाकू से 10 से ज्यादा जगहों पर वार किए गए। हत्यारे ने उसके गले और चेहरे पर चाकू से गहरे घाव किए और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। आरोपी हत्या के बाद कमलदीप के पीजी से फरार हो गया था और वह सीसीटीवी में कैद हो गया। मंगलवार को कमलदीप का रजिंदरा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही यह पुष्टि हुई है कि उसके गले व चेहरे पर चाकू मारकर हत्या की गई है। मेडिकल स्टूडेंट के खाते से 25 हजार रुपए किए ट्रांसफर मेडिकल स्टूडेंट की हत्या के पीछे पैसों की लेनदेन का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या से कमलदीप के मोबाइल से आरोपी के खाते में 25 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर उसने यह रकम आरोपी के खाते में क्यों ट्रांसफर की गई। आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस मृतक के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सोमवार शाम को साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिल गई थी लेकिन तब से लेकर अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि पुलिस के पास आरोपी के फोटो से लेकर सीसीटीवी तक सब कुछ उपलब्ध है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है पुलिस टीमें पटियाला के SP पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि आरोपी की पहचान हो गई है और हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीजी में मिली थी खून से लथपथ हालत में लाश पटियाला में मेडिकल स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। उसका शव पीजी में खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस को शक था कि घटना रात में हुई है लेकिन जब मेडिकल हुआ तो पता चला कि सोमवार सुबह ही उसकी हत्या की गई। कमलदीप पटियाला की न्यू लाल बाग कॉलोनी में स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रात को रहने आया था आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी कमलदीप के बचपन का दोस्त था और वो रविवार रात को उसके साथ रहने आया था। उसके बाद रात में दोनों ने खाना खाया। रात में ही उनकी बहस हुई और सुबह उसने हत्या की और उसके बाद वहां से निकल गया। एमबीबीएस फोर्थ इयर का स्टूडेंट था कमलदीप पटियाला में रजिंदरा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट कमलदीप की हत्या के मामले में पुलिस का बयान सामने आया है। पटियाला पुलिस के एसपी पलविंदर सिंह चीमा का कहना है कि कमलदीप की हत्या उसके जानकार ने ही की है। उसके खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज कर दिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि पीजी में स्टूडेंट की डेड बॉडी पड़ी है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या करने वाले की पहचान कर ली है। उनका कहना है कि कमलदीप व उसकी हत्या करने वाला दोनों दोस्त थे। वो रात को उसके साथ रूका था। आरोपी भी मानसा के बरेटा का ही रहने वाला है। उसके पिता की वहां पर दुकान है। उनका कहना है कि अभी उसकी आइडेंटटी शो नहीं कर रहे क्योंकि हमारी टीमें रेड कर रही हैं। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। उसके पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *