लुधियाना में 6 महीने बाद हत्या का खुलासा:लिव-इन-पार्टनर ने चुन्नी से दबाया गला, टैटू से हुई थी शव की पहचान

लुधियाना के दुगरी इलाके में आलमगीर बाइपास के पास 11 महीने पहले एक महिला ज्योति की लाश फ्लाईओवर के पास बोरी में मिली थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने 6 महीने तक जांच की। पुलिस अलग-अलग इलाकों में उसकी पहचान करती रही लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। थाना मोती नगर के इलाके में पुलिस कुछ लोगों से बातचीत की तो महिला का पहचान उसकी बेटी ने उसके हाथ में बने टैटू से की। BJ अक्षर लिखकर महिला ने टैटू बनवाया हुआ था। उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ज्योति है जो काफी समय से लापता थी। हत्यारे के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती थी महिला पुलिस परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि महिला का रिलेशन एक सफाई ऋषिपाल सेवक के साथ था। वह उसी के पास लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। प्रेमी जब उसे मारने पीटने लगा तो वह अपने पति के पास वापस जाना चाहती थी। इसी बात से गुस्साए प्रेमी ने चुन्नी के साथ उसकी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ऋषिपाल ने बोरी में बांधा और बाइक पर लादकर फ्लाईओवर तक लाद कर ले गया। अंधेरा का फायदा उठाकर वह शव को फेंक भाग गया। हाथ पर B और J टेटू से हुई पहचान जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि महिला का 6 महीने पहले जब शव मिला था तो उसके हाथ पर B और J टेटू बना था। उसकी तस्वीर खींच कर जब पुलिस ने महिला की तलाश की तो उसकी पति बबलू और बेटी ने कंफर्म किया कि उसकी मां ज्योति की तस्वीर है। ज्योति थाना मोती नगर मकान नंबर 53 सैक्टर 40 लवकुश कालोनी मार्च 2025 से लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। अक्तूबर 2025 में रिलेशनशिप छोड़ कर वह अपने बच्चों के पास किराए के मकान में रहने लगी थी। 8 नवंबर 2025 को बाइक पर हत्यारा ज्योति को अपने घर ले गया 8 नवंबर 2025 को आरोपी ऋषिपाल ज्योति को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपना घर लवकुश कालोनी ले गया था। जहां दोनों के बीच तकरारबाजी हुई। ऋषिपाल ने गुस्से में आकर ज्योति के गले में पहनी चुन्नी के साथ ही उसका गला घोंट कर मार दिया। ज्योति की लाश को ऋषिपाल अपनी बाइक के पीछे रखकर 200 फुटा रोड पर बन रहे नए पुल तक लेकर गया। वहां उसने मौका देखते ही ज्योति का शव पुल के नीचे फेंक दिया। हत्यारे ने ज्योति का मोबाइल, वोटर कार्ड, वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल और रस्सी जिससे ज्योति का शव बाइक पर बांधा था उसे पुलिस पूछताछ में रिकवर करवाया। ऋषिपाल का कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं है। उसके दो बच्चे है और पत्नी नहीं है। आरोपी का पुलिस को 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *