शिमला में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:लड़की ने आरोपी की पिटाई की, युवक बाद में बोला- दीदी, वीडियो वायरल

शिमला जिला के चौपाल के ठाना गांव में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा को छेड़ने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक चौपाल पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। मगर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि युवक को लड़की थप्पड़ मार रही है। हालांकि, इसमें लड़की नजर नहीं आ रही। छात्रा, युवक पर उसे छेड़ने के आरोप लगा रही है और आरोपी से उसकी मां का नंबर मांगती है। इस पर आरोपी कह रहा है कि दीदी मेरे पास फोन नहीं है। गाड़ी में जबरदस्ती बैठने को बोलता है आरोपी आगे लड़की कहती है कि तेरे घर पर बीबी बच्चे नहीं क्या? तू चलते फिरते किसी को भी छेड़ देगा। वीडियो में लड़की बोल रही है कि आरोपी उसे गाड़ी में बैठने को बोलता है। फिर वह कहती हैं कि चला जा यहां से.., अगर पापा को फोन किया तो मार देना अभी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से चला जाता है। बहादुरी के साथ आरोपी को भगाया बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। तब तक मौके पर कुछ ओर लोग भी आ जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहादुर लड़की साहस के साथ आरोपी का सामना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *