यूपी पिछले 5 दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज गुरुवार को यूपी के 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी है। बुधवार को प्रयागराज में तापमान 46.4°C, झांसी में 45.9°C, आगरा में 45.3°C, बुलंदशहर में 45°C और कानपुर में 44.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। दोपहर में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए- बांके बिहारी में मैट बिछाई, लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को दोपहर के समय आने से बचने की सलाह दी है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे पर बिछी मैट को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा। लखनऊ में इतनी गर्मी पड़ी कि आईफोन ने भी जवाब दे दिया। उसमें हीट का अलर्ट आने लगा। बिजली कटौती की वजह से लोगों ने पावर हाउस में हंगामा किया। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के टॉप शहरों का तापमान जानिए
लू लगने से बचने के लिए क्या करना चाहिए? गर्मी में सिर्फ धूप से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी लू जैसी गंभीर समस्या से बचा सकती है। बाहर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखिए तेज गर्मी में घर से निकलने से पहले की गई छोटी-छोटी गलतियां लू का खतरा कई गुना बढ़ा सकती हैं। शरीर को अचानक हीट एक्सपोजर देने या गलत खान-पान के साथ बाहर निकलने से ओवरहीटिंग और डीहाइड्रेशन तेजी से हो सकता है। ———————— ये खबर भी पढ़िए- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट मुश्किल होता है। कुछ लोग इस वजह से एक्सरसाइज अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ बिना सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में वर्कआउट का समय, तरीका और डाइट को मौसम के हिसाब से एडजस्ट करना जरूरी है। सही जानकारी और छोटी-छोटी सावधानियों से हम गर्मियों में भी फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ पढ़िए-