यूपी के 23 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट:बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, वैज्ञानिक बोले- अब रातें भी गर्म होंगी

यूपी एक हफ्ते से भीषण गर्मी की चपेट में है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को प्रयागराज में तापमान 46.4°C, झांसी में 45.9°C, आगरा में 45.3°C, बुलंदशहर में 45°C और कानपुर में 44.6°C दर्ज किया गया गुरुवार को यूपी के ज्यादातर शहरों में सुबह से तेज धूप है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। आज प्रदेश के 59 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। यानी यहां गर्म हवाओं की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं। इटावा सफारी में ब्रीडिंग सेंटर में शेरनी और शावकों के लिए एसी चलाए जा रहे हैं। नोएडा में एक बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस हो रही है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में भीषण लू चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में रातें भी गर्म होंगी। आने वाले में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दोपहर में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। मौसम की तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *