भिवानी में एक्सीडेंट में 2 बच्चों की मां की मौत:कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, काम से हनुमान गेट की तरफ गई

भिवानी के हनुमान गेट पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका दो बच्चों की मां बताई जा रही है। मृतका की पहचान भिवानी के पतराम गेट निवासी करीब 40 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलती ही जैन चौक चौकी पुलिस जांच में जुट गई। मृतका के परिजनों के अनुसार, निशा किसी काम से हनुमान गेट की तरफ गई थी। इसी दौरान एक कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिस कारण महिला को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और घायल महिला को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही महिला के परिजन की अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मृतक महिला दो बच्चों की मां थी। जिनमें से बड़ी बेटी व छोटा बेटा है। इस सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंचे जैन चौक पुलिस चौकी से एचसी उधम सिंह ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। वे फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *