गुरुग्राम में नशा तस्करों पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, डीएलएफ-1 ऑफिस में एसटीएफ चीफ करेंगे खुलासा

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गुरुग्राम यूनिट ने नशे के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। कुछ देर बाद एसटीएफ चीफ पूरे मामले का खुलासा करेंगे। एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में ड्रग्स की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स ने जाल बिछाया और भारी मात्रा में हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की। बरामद की गई ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपए होने का अनुमान है। इस ऑपरेशन के दौरान कुछ ड्रग तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल ड्रग रिकवरी और पूरे ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए एसटीएफ चीफ कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस डीएलएफ फेज-1 थाना के पास स्थित एसटीएफ कार्यालय में होगी। एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान नशे की इस खेप के रूट और सिंडिकेट के बारे में बताएंगे। गुरुग्राम और आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में इसे एक बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *