रेवाड़ी में एसीबी टीम ने लाइसेंस क्लर्क अमरदीप को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को छुट्टी के बाद देर रात अनाज मंडी से पकड़ा गया। वीरवार को एसीबी ने होमगार्ड के कमांडेंट सुधीर को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा गया है। गौरव से मांगें थे 4700 रुपए जानकारी के अनुसार अमरजीत HKRN के तहत लाइसेंस ब्रॉच में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला छिपड़वाड़ा निवासी गौरव सैनी को लर्निंग ड्रइविंग लाइसेंस बनवाना था। इसके लिए वह लाइसेंस क्लर्क अमरजीत के संपर्क में आया। अमरजीत ने लाइसेंस बनाने के लिए 4700 रुपए की डिमांड की और 4500 रुपए में दोनों के बीच सौदा फिक्स हो गया। एसीबी को दी थी शिकायत दोनों के बीच बात फाइनल होने के बाद पैसे देने के लिए शुक्रवार को दिन तय हुआ। अमरजीत ने गौरव को पैसे देने के लिए छुट्टी के बाद अनाज मंडी में बुलाया। अनाज मंडी में जैसे ही लाइसेंस क्लर्क ने रिश्वत के 4500 रुपए लिए, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…