पंजाब में सरकारी दफ्तरों-स्कूलों का टाइम बदला:25 मई से सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे; मुलाजिमों की अब 8 की जगह 6 घंटे ड्यूटी

पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे। स्कूलों के आदेश सभी क्लासेज के लिए होंगे। यह आदेश सोमवार यानी 25 मई से लागू होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया है। पहले सरकारी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। इस वजह से बच्चों को सिर्फ सुबह के वक्त थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को इस फैसले से फायदा होगा। सरकारी ऑफिसों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। ऐसे में वह सुबह और शाम, दोनों टाइम गर्मी से जूझते थे लेकिन अब सुबह थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके अलावा उनकी ड्यूटी भी 8 घंटे की जगह 6 घंटे की रह जाएगी। इससे पहले सरकार ने 2 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कर दिया था। साल 2023 में दफ्तर दोपहर 2:00 बजे बंद होते थे, जबकि इस बार (2026 में) अत्यधिक गर्मी के कारण समय को आधा घंटा और घटाकर दोपहर 1:30 बजे तक ही कर दिया गया है। सुबह अचानक मौसम बदला, हल्की बारिश से टेंपरेचर गिरा इस बीच आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश से तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आई। गुरूवार दोपहर ढाई बजे टेंपरेचर 43.2 डिग्री था, जो शुक्रवार दोपहर में 39.7 डिग्री तक आ गया। इस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उधर, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। पंजाब में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 से 26 मई को आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पढ़ें पूरी खबर… गर्मी बढ़ने के बड़े असर:- आगे कैसा रहेगा मौसम- 23 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर भीषण हीट वेव (सीवियर हीट वेव) पड़ने के आसार हैं। 24 मई – राज्य के सभी स्थानों पर सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *