पंजाब के पटियाला जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के गांव खेड़की में एक मां ने अपनी ही 21 महीने की मासूम बच्ची की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह हैरान करने वाली है बताया जा रहा है कि मां बच्ची के लगातार रोने से इस कदर परेशान हो गई कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
शुरुआत में परिवार ने इस हत्याकांड को एक हादसा बताकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जांच के आगे उनका झूठ टिक नहीं सका। पुलिस ने आरोपी मां लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा बताकर गुमराह करने का किया गया था प्रयास जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की सुबह परिवार वाले बच्ची को खून से लथपथ और बेहद गंभीर हालत में सरकारी राजिंदरा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि अस्पताल पहुंचने तक मासूम दम तोड़ चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने डॉक्टरों को मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए बताया कि बच्ची घर में खेलते समय गलती से चाकू पर गिर गई थी। लेकिन घाव की प्रकृति और मामले को संदिग्ध मानते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। अलग-अलग बयानों से गहराया पुलिस का शक मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्यों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे। हर कोई अलग-अलग बात कह रहा था जिससे पुलिस का शक गहराता चला गया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए शुक्रवार को परिवार से सख्ती से पूछताछ शुरू की। पिता ने उगला सच: डिप्रेशन की शिकार है पत्नी पुलिस की कड़ी पूछताछ में बच्ची का पिता टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लवप्रीत कौर ने ही अपनी बेटी की जान ली है। पिता के मुताबिक लवप्रीत कौर का काफी समय से डिप्रेशन (अवसाद) का इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन बच्ची लगातार रो रही थी जिससे लवप्रीत मानसिक रूप से परेशान हो गई और गुस्से में आकर उसने मासूम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 2023 में हुई थी शादी, इकलौती संतान थी मासूम पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस दंपती की शादी वर्ष 2023 में हुई थी और मृतका उनकी इकलौती संतान थी। एक झटके में डिप्रेशन और गुस्से ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है