पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की पहली ड्रग व सामाजिक-आर्थिक जनगणना पर सवाल उठने लगे हैं। सरकार ने 6 अप्रैल को योजना शुरू की। जिसमें इसे ड्रग सेंसेस बताया गया। मगर, इसमें ऐसे कई सवाल है, जिनको लेकर विपक्षी दलों ने एतराज जताना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इसमें फ्री बस सेवा, सेहत बीमा, मुफ्त बिजली, मुफ्त तीर्थ यात्रा समेत सरकार की स्कीमों के फायदे गिनाने वाले सवाल पूछे जा रहे हैं। सर्वे के 120 में से 40 सवाल इसी तरह के हैं। सर्वे में जुटे टीचर्स भी नाम न बताने की शर्त पर मानते हैं कि यह फॉर्म ड्रग सर्वे से ज्यादा विधानसभा चुनावों का सर्वे जैसा लगता है। सर्वे में टारगेट रखे गए 65 लाख परिवारों में से 2 लाख को कवर भी किया जा चुका है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह न केवल जनता के करोड़ों रुपए की बर्बादी है बल्कि AAP सरकार कुर्सी बचाने के लिए सर्वे कर रही है। इसके जवाब में ड्रग सेंसस के नोडल अफसर अमित तलवार कहते हैं कि सरकारी योजनाओं के सवाल बेहतरी के सुझाव लेने के लिए हैं। ये सवाल तो तब पूछे जाते हैं, जब व्यक्ति नशे पूछे सवालों का जवाब देता है। क्या है सरकार का ड्रग सेंसेस, किन सवालों पर हो रहा एतराज, विरोधी दलों के क्या तर्क, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. वह 11 सवाल, जिन पर विपक्ष को एतराज:- सर्वे में क्या आ रही दिक्कतें, जानिए 3 पॉइंट में सर्वे को लेकर ये भी परेशानी:- जानें सर्वे पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने क्या कहा…