फरीदाबाद में स्कूल की छत पर गिरी मकान की दीवार:मलबे के नीचे 10 बच्चे दबे, स्टाफ ने बाहर निकाला; 4 की हालत गंभीर

हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के साथ बन रही निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक स्कूल की छत पर गिर गई। दीवार गिरने से स्कूल की छत टूटकर नीचे आ गिरी। हादसे में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। इसके तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्कूल स्टाफ ने किसी तरह बच्चों को निकाला। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *