कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक:पार्टी ने X पर लिखा- एक्सेस नहीं कर पा रहे; फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 18 लाख हुई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का इंस्टाग्राम अकाउंट शनिवार को हैक होने का दावा किया गया। फाउंडर अभिजीत दीपके ने सुबह 8.25 बजे X पर बताया कि वे CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि यूजर्स अकाउंट देख पा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सुबह 10 बजे तक CJP के फॉलोअर्स अब 2 करोड़ 18 लाख हो गए हैं। पार्टी के X पर भी फॉलोअर्स की संख्या शनिवार सुबह 9.45 बजे तक 1 लाख 94 हजार से ज्यादा हो गई। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उनके माता-पिता ने भी बेटे की गिरफ्तारी की आंशका जताई। जानिए पिछले 8 दिन में क्या-क्या हुआ? 22 मई: ऑनलाइन पिटीशन जारी की, धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा 21 मई: X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। 20 मई: CJP देश में चर्चा का बड़ा मुद्दा बना 20 मई रात की तक इंस्टाग्राम पर CJP के 66 लाख+ फॉलोअर्स हुए। CJP आम जनता के बीच भी चर्चा का मुद्दा बनने लगा। 19 मई: CJP के फॉलोअर्स में तेजी आई CJP के इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स में बढ़ते रहे। सोशल मीडिया पर CJP ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। इसके फॉलोअर्स दूसरे राजनीतिक दलों (BJP-कांग्रेस) के डिजिटल फॉलोअर बेस से ज्यादा हुए। 18 मई: CJP को पोस्ट वायरल, चर्चा में आई CJP राष्ट्रीय स्तर पर वायरल चर्चा का हिस्सा बनने लगा। बेरोजगारी, पेपर लीक, युवा असंतोष जैसे मुद्दों पर इसके पोस्ट तेजी से शेयर होने लगे। ऑनलाइन ‘join party’ साइन-अप भी तेजी से बढ़ने लगे। 17 मई: इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स बढ़ने लगे कई रिपोर्ट्स के मुताबिक X पर शुरुआत के बाद अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंस्टाग्राम हैंडल एक्टिव किया। सरकार के खिसाफ मीम, युवा मुद्दों वाले पोस्ट वायरल होने लगे। इसी दिन से फॉलोअर्स में तेज उछाल शुरू हुआ, लेकिन कोई सरकारी कार्रवाई या विवाद नहीं हुआ। 16 मई: Cockroach Janta Party (CJP) की शुरुआत अभिजीत दीपके ने X पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ कॉकरोच जनता पार्टी लॉन्च की। वहीं CJI ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। 15 मई: CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। लाइव लॉ के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ CJP के 96% फालोअर्स इंडियन CJP पर आरोप लग रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसके ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देशों के हैं। भारत के सिर्फ 9% फॉलोअर्स हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 96% फॉलोअर्स भारतीय हैं। अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके 30 साल के अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं। —————– ये खबर भी पढ़ें… आज का एक्सप्लेनर: कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 दिन में बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, इंस्टा पर डेढ़ करोड़+ फॉलोअर्स; ये सिर्फ मजाक है या बदलाव की आहट BJP और कांग्रेस ने 2014 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए। 12 साल में बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। लेकिन महज 5 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने इन दोनों आंकड़ों को छोटा साबित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *