अतिक्रमण अभियान में CO का महिला पर हमले का VIDEO:ग्रामीण बोले- ईंट से सिर पर किया वार, अधिकारी बोले- सेल्फ डिफेंस में एक्शन, 4 अरेस्ट

सारण के जलालपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को हुई, जिसका वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अंचलाधिकारी (CO) अविनाश कुमार एक महिला पर पत्थर से हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना तब हुई जब जलालपुर के CO अविनाश कुमार राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के बीच झड़प हो गई। CO अविनाश कुमार ने जिला प्रशासन को दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिला और पुरुषों ने एकजुट होकर हमला किया और मारपीट की। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना…. इस घटना के बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं। इनमें से एक वीडियो में CO अविनाश कुमार एक महिला पर ईंट से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबकि, CO ने हाथ में ईंट का टुकड़ा लेकर महिला के सिर पर वार कर दिया, जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई। वहीं इस संबंध में CO अविनाश कुमार ने कहा कि मैंने आत्मरक्षा में महिला को डराने की कोशिश की थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 4 महिलाएं गिरफ्तार बिहार पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस मामले में जलालपुर थाने में 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 नामजद महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मियों पर हमला करने के आरोप में की गई है। इधर वायरल वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद मामला अब पूरी तरह संवेदनशील बन गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इलाके में स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। जलालपुर CO बोले- हमारी तरफ से हमला नहीं किया गया था वहीं जलालपुर अंचलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को कोई खरोंच तक नहीं आई है। जिससे यह प्रमाणित हो रहा है कि हमारी तरफ से हमला नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *