पटना के होटल में युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपने पिता के साथ होटल में रुकी थी। इसी दौरान शनिवार की आधी रात होटल स्टाफ कमरे में घुसा और युवती को हाथ पकड़कर खींचने लगा। पिता की नींद खुली तो स्टाफ भाग गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद बगल में रहे रहे भजीते को मामले की सूचना दी। वो मौके पर पहुंचकर रुपसपुर थाने को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने होटल के कमरों की तलाशी की। इस दौरान 4 लड़कियां और 4 लड़के शराब पीते मिलें, जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने ले गई। सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें बेगूसराय की युवती अपने पिता के साथ पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने पटना आई थी। एग्जाम देने के बाद वो रात 11 कालिकेट हिडेन विला होटल में कमरा लेकर रुकी। पीड़िता के पिता ने बताया कि, 1000 रुपए में कमरा बुक किया। कमरा नंबर-103 में हम दोनों ठहरे थे। मैं सो गया था। बेटी जगी हुई थी। कमरा अंदर से लॉक नहीं था। इसी बीच रात 12:48 बजे नशे में धुत्त होटल स्टाफ सत्येंद्र कुमार कमरे में घुसा। मेरी नींद खुली तो देखा कि उसने मेरी बेटी का हाथ पकड़ा है। मैंने उसे बोला क्या बात है, कौन हो तुम, कमरे में कैसे आ गए। इसपर उसने कहा कि बेल बजा रहे थे तो क्यों नहीं उठे आप। वो लड़की के बारे में पूछताछ करने लगा। मैंने जवाब में कहा- लड़की को लेकर कोई डाउट था तो कमरा बुक करते समय आधार कार्ड वेरिफाई कर लेते। शराब पीते 4 लड़के- 4 लड़कियां मिले पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना की सूचना भतीजे को दी। वो तुरंत होटल पहुंचा। भतीजे ने होटल के काउंटर पर पूछा- कमरे में कौन घुसा था। काउंटर पर बैठे स्टाफ ने कहा कि मालिक का ड्राइवर है। इसके बाद घटना की सूचना डायल-112 को फोन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सभी कमरों की जांच की। जांच-पड़ताल के दौरान 4 लड़कियां और 4 लड़के शराब पीते मिले। पुलिस के पहुंचते ही होटल मैनेजर फरार हो गया। पुलिस लड़कियों और लड़कों को थाने ले गई। लड़के-लड़कियों से हो रही पूछताछ पुलिस ने होटल के कमरों की जांच की तो कमरों में सामान बिखरे थे। टेबल पर खाने-पीने की चीजें रखी हुई थी। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले। पुलिस ने बताया कि पड़के गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।