समस्तीपुर में खेत में मिला लापता मजदूर का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, भाई बोला- मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गया था

समस्तीपुर में एक मजदूर का शव मक्के के खेत से मिला है। पिछले तीन दिनों से लापता थे। मृतक की पहचान मोहम्मद जब्बार(50) के तौर पर हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव वार्ड-7 की है। मजदूरी के विवाद में हत्या की आशंका भाई मोहम्मद जुबैद ने बताया कि पांच बेटियां है, अब गुजारा कैसे होगा। शुक्रवार को गांव के ही अनिल कुमार के यहां पानी पटवन का मजदूरी मांगने के लिए गया था। जिसके बाद नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह मक्के की कटाई करने के लिए खेत में मजदूर पहुंचे तो शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शक है कि मजदूरी मांगने के विवाद में ही हत्या हुई है। शव से बदबू आ रहा था और पूरा शरीर काला पड़ा हुआ था। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मजदूर की मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। परिवार लोग गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *