पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूथ में माहौल बनाने के लिए BJP ने इंस्टा पर अपना AI गीत मोदी दा पंजाब लांच किया है। इस गीत को पंजाबी टच में रखा गया है। गीत हिंदी-पंजाबी के साथ पंजाब के कल्चर को भी दिखाता है।
गीत में बैसाखी थीम पर ढोल पर नाचते हुए युवा दिखते हैं। इसके साथ ही गीत में कहा गया है कि मोदी के साथ पूरा पंजाब है। पंजाब इस बार बीजेपी को लेकर बातें कर रहा है। हर गली-मोहल्ले और चाय की दुकान पर भाजपा की चर्चा है। 24 मई को लॉन्च किए वीडियो सांग से 2 दिन पहले बीजेपी ने इसका ऑडियो रिलीज किया था, जिसे अब तक 1 लाख 43 हजार लोग देख चुके हैं। गीत के जरिए पंजाब के शहर-ग्रामीण यूथ सहित किसानों और शहरी वोटरों को भुनाने की कोशिश की गई है। गीत में पंजाब दे पुत्तर, बीजेपी का जोश, खेतों की मिट्टी की खुशबू, शेरां दी धरती जैसे जोशिले शब्दों का यूज किया गया है। जानें बीजेपी के नए गीत में क्या…