हिसार में पूर्व मंत्री कमल गुप्ता के घर लगी आग:ड्राइंग रूम में शॉर्ट सर्किट; मां-पत्नी को पड़ोसी की छत से नीचे उतारा

हरियाणा के हिसार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के बालसमंद रोड स्थित आवास पर रविवार शाम आग लग गई। यह आग उनके ड्राइंग रूम में लगी। संभावना जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है। घटना के समय डॉ. गुप्ता का परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शाम करीब 4 बजे घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ड्राइंग रूम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जला आग लगने से ड्राइंग रूम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, जो एक बड़ी राहत की बात है। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पत्नी और माताजी को पड़ोसी की छत से नीचे उतारा डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वह, उनकी पत्नी और माताजी घर के दूसरे कमरे में थे। ड्राइंग रूम बंद था और आग अचानक लगी। उन्होंने तुरंत बाहर निकलते हुए अपनी पत्नी और माताजी को पड़ोसी की छत से सुरक्षित नीचे उतारा। मौके पर पुलिस और डायल-112 की टीम भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डॉ. गुप्ता के अनुसार, आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *