भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का आज गाना रिलीज हुआ है। ये गाना फिल्म वेलकम टू द जंगल फिल्म का है। गाने के बोल भोजपुरी में हैं। अक्षरा ने ये गाना अपने सोशल साइट्स पर भी पोस्ट किया। इस गाने के साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘ई गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं… त हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा।’ गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं। शूटिंग की लोकेशन भी देहाती है। गाना साबुन के साथ फिल्माया गया है। इसके बोल हैं घिस-घिस। ये डबल मिनिंग है। 22 मई को अक्षरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ”बहुत दिनों से आपका हिंदी गाना देख रहे हैं हम – ‘टिप टिप बरसा पानी,’ ‘चुरा के दिल मेरा’ अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए, अपना तड़का और जलवा दिखाइए, हमारे साथ ठुमका लगाइए! वक्त और दिन आप बताएं, हम चले आएंगे!’ जवाब में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर अक्षरा सिंह के इनवाट को असेप्ट किया था। आज दोनों का साथ डांस करते हुए सॉन्ग लॉन्च हुआ है। जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो इसी साल फरवरी में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा की थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो और, कहानी अभी बाकी है। बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है।’ इस पोस्ट में अक्षरा ने अक्षय कुमार को भी टैग किया था। अक्षरा सिंह इस तस्वीर में ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। जबकि, अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट में हैं और कैप लगा रखी है। इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षरा सिंह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। अक्षरा बोलीं- दूसरी बार प्यार में हूं भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने कबूला कि उन्हें दूसरी बार किसी से प्यार हो गया है। अक्षरा ने कहा कि वर्तमान में वह प्यार में है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही थी। हर बार उन्होंने पवन के अलावा किसी और से रिश्ते पर इनकार किया था। यह पहली बार है, जब अक्षरा ने खुलकर पवन के अलावा किसी से दोबारा प्यार की बात कही है। मैं प्यार में हूं, अब आगे बढ़ रही हूं- अक्षरा सिंह एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें दोबारा प्यार हुआ है? तो अक्षरा ने साफ कहा, ‘हुआ है ना, चल रहा है। मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह भूतकाल में चला गया है। अब मैं अपने भविष्य की चिंता करूंगी।” शादी से पहले इंसान को समझ रही अक्षरा अक्षरा सिंह ने आगे कहा, ‘बिना प्यार के कोई जीवित रह सकता है क्या। मैं अभी नहीं बता सकती, क्योंकि मुझे नजर बहुत तेज लगती है, अगर नजर लग गई तो? इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो जल्द शादी करने वाली हैं? इस पर अक्षरा ने कहा कि वो पहले इंसान को समझ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी सब नया-नया वाला है। इसलिए मैं सभी चीजों को फिगर आउट कर रही हूं।’ अक्षरा ने बिना नाम लिए पवन सिंह पर बोला था हमला इससे पहले एक पॉडकॉस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया था। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” पॉडकॉस्ट इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा, वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उसका चरित्र सबके सामने है। मेरा एक अफेयर हो गया तो मैं गुनहगार हो गई।मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है?
पवन सिंह कौन है, मैं नहीं जानती- अक्षरा सिंह पॉडकास्ट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अभी भी पवन सिंह के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है तो वे झिझकी नहीं, बल्कि उन्होंने दो टूक जवाब देकर ऐसा सोचने वालों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने पूछा, ‘वो हैं कौन?’ सवालों में उलझी अक्षरा ने कहा, ‘अब लोग कहेंगे कि हर बार उसी का टॉपिक ले आती हैं। अरे मैं क्या करूं, मुझसे पूछा जाता है हर बार जैसे अभी आपने पूछा। कहीं और जाऊंगी तो फिर से यही सवाल किया जाएगा। हो गई बहुत पुरानी बात, एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी। मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी। वो मेरा अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती।’ अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले थे। यह अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह हैं, एक समय दोनों के अफेयर की चर्चा जोर-शोर से होने लगी थी पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया एक दिन अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे। ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई थीं अक्षरा सिंह लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं।