करनाल में स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत:100 मीटर दूर गिरा, घायल हालत में तड़पता रहा; परिजन बोले-ड्राइवर ने उठाने नहीं दिया

करनाल के डबकौली गांव में एक निजी स्कूल बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान डबकौली निवासी 22 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार को दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच प्रमोद बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह रंदौली चौक पर पहुंचा, गीड़ गांव के मदर डिवाइन स्कूल की बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमोद करीब 100 से 150 मीटर दूर जा गिरा। परिजनों का आरोप, ड्राइवर ने घायल को उठाने नहीं दिया मृतक के पिता दयाराम के अनुसार, हादसे के बाद प्रमोद सड़क पर घायल अवस्था में तड़पता रहा। एक राहगीर उसे उठाने के लिए आगे आया, लेकिन बस ड्र्राइवर ने उसे भी रोक दिया। कुछ समय बाद एक अन्य राहगीर ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और प्रमोद को करनाल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजन जब प्रमोद को अस्पताल लेकर पहुंचे रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्च्युरी हाउस में रखवाया गया। आज दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बस में मिली अनियमितताएं, जांच शुरू इंद्री थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में स्कूल बस में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि बस की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *