धर्मशाला में गेंदबाजों की होगी बल्लेबाजों से ज्यादा परीक्षा:GT कोच विजय दहिया बोले-नेट्स में स्पिनर की लय वर्ल्ड क्लास

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मुकाबला गेंदबाजों के प्रदर्शन से तय होगा। विजय दहिया ने कहा कि दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे एकजुट इकाई के रूप में खेलती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही इस सीजन में हाई स्कोरिंग मैच और आक्रामक बल्लेबाजी की ज्यादा चर्चा हो रही हो, लेकिन क्रिकेट का बुनियादी नियम नहीं बदला है। बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज मैच जिता सकते हैं, पर खिताब गेंदबाज ही दिलाते हैं। आशीष नेहरा की तारीफ दहिया ने मुख्य कोच आशीष नेहरा की कार्यशैली की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों में खुद पर भरोसा और कप्तान व मैनेजमेंट का समर्थन टीम की गेंदबाजी में लगातार बेहतरी ला रहा है।
गेंदबाजों के बीच शानदार केमिस्ट्री असिस्टेंट कोच ने बताया कि टीम के गेंदबाजों के बीच मैदान के अंदर और बाहर बेहतरीन केमिस्ट्री है। वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं कि किसे कब और कैसे ओवर खत्म करने हैं। आशीष नेहरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल चुके गेंदबाजों को संभालने का तरीका सराहनीय है। धर्मशाला की पिच और परिस्थितियां धर्मशाला के मैदान के बारे में बात करते हुए दहिया ने कहा कि यहां की परिस्थितियां कुछ हद तक बेंगलुरु जैसी हैं, जहां छक्के आसानी से लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन स्पिनरों के लिए ज्यादा रोल नहीं बचता। फिर भी टीम के पास अनुभवी स्पिनर हैं जो पिच की परवाह किए बिना अहम भूमिका निभा सकते हैं। तकनीकी बल्लेबाजों का महत्व दहिया ने सिर्फ पावर हिटिंग पर जोर देने के बजाय तकनीकी और मानसिक रूप से मजबूत बल्लेबाजों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों में मैच का रुख बदल सकते हैं। स्टार स्पिनर की सर्जरी के बाद वापसी गुजरात के प्रमुख स्टार स्पिनर की वापसी पर विजय दहिया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो सीजन उनके लिए आसान नहीं थे। सर्जरी के बाद लय हासिल करने में समय लगता है, लेकिन इस सीजन से वे शानदार मानसिक स्थिति में हैं। नेट्स पर उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग उनकी विश्व स्तरीय काबिलियत को दिखाती है। वे क्वालिफायर जैसे बड़े मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *