सीटी ग्रुप मेधावी छात्रों के लिए जारी रखेगा 60 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप योजना

भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी ग्रुप ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की याद में ₹60 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना जारी रखने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है। यह स्कॉलरशिप सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सीटी यूनिवर्सिटी, सीटी पब्लिक स्कूल और सीटी वर्ल्ड स्कूल में लागू होगी। योजना के तहत मेधावी छात्रों, पूर्व छात्रों, भाई-बहनों, शिक्षकों और स्टाफ के बच्चों तथा रक्षा कर्मियों के परिवारों को लाभ मिलेगा। सीटी सेट परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्रों को फीस में छूट दी जाएगी। पूर्व छात्रों को नए कोर्स में दाखिले पर पहले सेमेस्टर की फीस में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। भाई-बहनों और शिक्षकों के बच्चों को भी इसी तरह का लाभ दिया जाएगा, जबकि सीटी स्टाफ के बच्चों को हर सेमेस्टर फीस में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रक्षा कर्मियों के आश्रितों को 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी और डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *