कैथल जिले में दो अलग अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30- 30 वर्षीय दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा बालाजी कॉलोनी के निकट रेलवे ट्रैक पर हुआ, जब गांधी नगर कैपिटल ट्रेन कैथल से होकर गांधी नगर की ओर जा रही थी। वहीं दूसरा हादसा करनाल रोड रेलवे फाटक से कुछ दूरी ओर हुआ। ट्रेन के गार्ड ने जैसे ही हादसों को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर कैथल को दी। सूचना पाकर जीआरपी चौकी टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। एक मृतक युवक की पहचान गांव दूबल के रहने वाले 30 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और रात को घर नहीं गया था। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रैक पर मिले शव जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि बालाजी कॉलोनी कोई युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है और उसका शव ट्रैक पर पड़ा हुआ है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परियोजना को सौंपा जाएगा। मामले में परिजनों के बयान अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी टीम मामले की जांच कर रही है। एक की पहचान नहीं वहीं एक अन्य हादसे में भी एक युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। सीमा ने बताया कि मृतक दूसरे युवक की भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यह हादसा भी करनाल रोड रेलवे फाटक से थोड़ी दूर पर हुआ है। फिलहाल टीम दोनों मामलों की जांच कर रही है।