यमुनानगर की नहर में 12वीं का स्टूडेंट डूबा:दोस्त के साथ नहाने आया था, गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया

यमुनानगर जिले के बुडिया थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था, लेकिन नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव साबापुर निवासी 18 वर्षीय प्रज्ज्वल के रूप में हुई है। वह गांव की पूर्व सरपंच आशा रानी का भतीजा बताया गया है। प्रज्ज्वल 12वीं कक्षा का छात्र था। नहाते हुए गहरे पानी में चला गया जानकारी के अनुसार प्रज्ज्वल अपने दोस्त आयुष और उसके जीजा के साथ पहले साबापुर के पास पश्चिमी यमुना नहर की ओर गया था। बाद में वह अपने साथियों के साथ ओदरी घाट पर यमुना नदी में स्नान करने पहुंचा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी वाले हिस्से में चला गया। बताया जा रहा है कि उसे तैरना नहीं आता था। जैसे ही वह डूबने लगा, उसके साथियों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर नदी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने नदी में सर्च अभियान चलाया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रज्ज्वल का शव पानी से बाहर निकाल लिया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में जांच अधिकारी इंतियाज अली ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *