पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। समाना नगर काउंसिल में 35 मिनट देरी से काउंटिंग शुरू हुई। आम आदमी पार्टी (AAP) 440 सीटें जीत चुकी है। कांग्रेस और आजाद उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है। भाजपा सबसे पीछे है। मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में AAP की जीत पर पार्टी समर्थकों ने गुलाल उड़ाया। 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। निगम/कौंसिल/पंचायत रिजल्ट LIVE 8 नगर निगमों के LIVE नतीजे मोहाली: 50 वार्डों में से 8 सीटें AAP ने जीतीं। एक सीट कांग्रेस व एक आजाद उम्मीदवार जीता है।
बठिंडा: एक वार्ड में आप जीती।
पठानकोट: 1 वार्ड में कांग्रेस जीती। बाकी की मतगणना जारी।
बरनाला: 15 वार्डों में AAP, एक बीजेपी और एक आजाद जीता।
कपूरथला: 14 वार्ड में कांग्रेस और 5 में AAP की जीत।
अबोहर: 1 वार्ड में AAP और 3 में भाजपा जीती।
बटाला: 50 वार्डों में से 6 में AAP, 5 में कांग्रेस और 2 में BJP की जीत।
मोगा: एक वार्ड में AAP जीती। काउंटिंग के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….