लुधियाना सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने आज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों (MPs) के विरोध में विधायक पप्पी ने शहर के बीचों-बीच जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। 7 सांसदों की फोटो लगाकर जलाए पुतले प्रदर्शन के दौरान विधायक पप्पी और उनके समर्थकों ने उन सांसदों के पुतलों को आग लगाई, जिन्होंने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इन पुतलों पर सभी सांसदों की तस्वीरें लगाई गई थीं। समर्थकों ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने जनादेश और पंजाब की मिट्टी के साथ गद्दारी की है। नारेबाजी से गूंजा इलाका विधायक अशोक पराशर पप्पी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं के नाम लेकर उन्हें गद्दार कहा और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पंजाब की मिट्टी के गद्दार मुर्दाबाद राघव चड्ढा मुर्दाबाद और बीजेपी सरकार मुर्दाबाद ,ए की होया चड्ढा मोया के नारे लगाए गए। लोग अपने स्वार्थ के लिए पार्टी बदल रहे-विधायक पप्पी विधायक पप्पी ने कहा कि जो लोग अपनी स्वार्थ की राजनीति के लिए पार्टियां बदल रहे हैं। इन लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने इस प्रदर्शन को गद्दारों के खिलाफ पंजाब की आवाज’ बताया।