हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को अपने हलके लाडवा में जन संवाद किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इसी दौरान एक महिला फूट-फूट कर रोने लगी। बोलीं-पड़ोसी किसान ने उनके खेत का रास्ता कब्जा लिया है। वह अब तक 19 शिकायतें अफसरों को दे चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खेत बंजर हो चुके हैं, घर में दाना नहीं है। खेत को रास्ता नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में जाकर जहर पीने को मजबूर हो जाएगी। यह सुनते ही सीएम नायब सैनी ने पहले तो महिला को शांत होने को कहा। फिर बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाई। साथ ही मामले की जांच एसडीएम को सौंपी। इस मामले में बिना देरी FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए। सीएम सैनी के सामने महिला ने ऐसे सुनाई अपनी व्यथा…. SDM को दिए जांच के आदेश इस मामले को लेकर सीएम नायब सैनी ने बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाई और उनसे जबाव तलब किया। हालांकि, एक्सईएन ने कहा कि वे करीब एक महीना पहले यहां जॉइन किया है। इस पर सीएम ने SDM लाडवा को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया। साथ ही जांच के बाद दोषी पाए जाने पर तुरंत FIR दर्ज करने के आदेश दिए। सुनवाई नहीं होने पर फूट-फूट कर रोईं बुजुर्ग लाडवा की रहने वाली बुजुर्ग बिमला रानी ने आरोप लगाया कि उनका शिकायत नंबर 257 था, लेकिन कार्यक्रम में उसकी बात नहीं सुनी गई। करीब 6 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके बेटे और बहू ने उन्हें मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके बेटे उसके शराब पीने के बाद मारपीट करते थे। इस दौरान बिमला रानी फूट-फूट कर रोती रहीं। उन्होंने बताया कि उसने कई शिकायतें दीं, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।