न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थोड़ी देर में SRH और RR के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। SRH ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला लिया। RR पहले बैटिंग कर रही है।इस मुकाबले में जो भी टीम मैच हारेगी, वह इस सीजन के IPL टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम GT के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी। ये मुकाबला भी इसी स्टेडियम में होगा। IPL के इस सीजन में SRH और RR पहले 2 बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ही बार SRH ने मैच जीता है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे हैं। कई फैंस पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर आए। उनका कहना है कि भले ही PBKS टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन उनका सपोर्ट उन्हीं को है। हिमाचल प्रदेश के मनाली से विराट कोहली का डुप्लीकेट हैरी कोहली भी मैच देखने पहुंचा। हैरी ने कहा कि अभी तक उसे विराट कोहली से मिलने का मौका नहीं मिला है। यहां फैंस में राजस्थान के बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले इशान किशन और अभिषेक शर्मा का क्रेज ज्यादा दिख रहा है। मैच देखने आए फैंस से जुड़े PHOTOS… मैच से पहले फैंस में क्रेज, वीडियोज के लिए नीचे ब्लॉग देखें…