भाजपा ने गुरुवार को हरियाणा सहित 4 राज्यों दिल्ली, त्रिपुरा और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। हरियाणा में कमान सौंपी गई रेडियोलॉजिस्ट पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को। उन्हें मोहनलाल बड़ौली के स्थान पर जिम्मेदारी दी गईं हैं। हरियाणा में 43 साल बाद महिला को राज्य के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि बड़ौली को 2024 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन उन्हें एक साल पहले ही चलता कर दिया गया। इस बदलाव की पटकथा पानीपत में 13-14 मई को हुई तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही लिखी जा चुकी थी। हरियाणा-पंजाब में निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने इस पर काम करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए। दैनिक भास्कर को आरएसएस के इंटरनल सोर्स ने बताया कि पानीपत में सर संघचालक मोहन भागवत के साथ जब बैठकों का दौर चला तो उसमें आगामी चुनाव को देखते हुए आरएसएस की भूमिका और भाजपा के संगठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई थी। तय हुआ जो भी प्रदेशाध्यक्ष बने, वह आगामी चुनाव तक बने और उसे पूरा होमवर्क करने का समय मिले। इसके अलावा राजनीति के जानकारों का मानना है कि हरियाणा में भाजपा गैर जाट वोटरों के बाद महिला वोटरों को अपनी ओर झुकाव करना चाहती है। इसी तरह पंजाब में सिख वोटरों पर भाजपा की नजर है। पंजाब में पहली बार सिख चेहरे को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौपी गई है। हरियाणा में महिला वोटरों की अहम भूमिका 2024 के लोकसभा चुनावों के आंकड़ों के हिसाब से आंकलन करें तो हरियाणा में महिलाओं की भूमिका अहम रहने वाली है। पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या लगभग आधी है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आधार पर हरियाणा में महिला वोटरों की संख्या 1,56,96,906 मतदाताओं में से 71,84,122 महिलाएं और 85,12,784 पुरुष हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर महिला वोटरों की संख्या 830678, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 624192, कुरुक्षेत्र में 670866, अंबाला में 761111 और फरीदाबाद में 744722 महिला वोटर हैं। इस कारण बड़ौली को हटाने का फैसला लिया… अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की 3 बड़ी वजह… प्रदेशाध्यक्ष बदलने के बाद अब आगे क्या होगा… निवर्तमान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बारे में जानिए…
————————— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा-BJP अध्यक्ष बनीं डॉ. अर्चना गुप्ता, बड़ौली की छुट्टी:43 साल बाद महिला के हाथ पार्टी की कमान, रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट; असीम गोयल चूके हरियाणा में भाजपा ने नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया है। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी मिली है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा (स्व.) हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। गजब संयोग है कि दोनों ही डॉक्टर्स रहीं। (पूरी खबर पढ़ें)