अबोहर में आरओ संचालक ने फंदा लगाकर दी जान:6 महीने पहले ही हुई शादी; कुछ दिन पहले तलाक होने से चल रहा था परेशान

अबोहर के बाबा दीप सिंह नगर में देर शाम एक आरओ संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बख्शीश सिंह (45 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि बख्शीश सिंह ने कुछ समय पहले एक महिला से शादी की थी। कुछ महीने पहले, उसकी तलाकशुदा पत्नी उसे पंचायती तौर पर तलाक देकर छोड़कर चली गई थी। इस घटना के बाद से बख्शीश सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने आरओ प्लांट के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा सीडफार्म चौकी के इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के भाई के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *