महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला की बहन ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने एक लड़के के साथ उसकी बहन के जाने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से नारनौल के गांव मांदी निवासी एक महिला ने सतनाली थाना में दी गई शिकायत में बताया है कि वह अब सुरेहती जाखल में रहती है। उसकी सगी बहन जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है 20 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे उसके घर सुरेहती जाखल आई थी। वह करीब 4 से 5 घंटे तक घर पर रुकी रही और शाम करीब 7 बजे अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गई। नारनौल के युवक के साथ आई थी इसके बाद वह न तो अपने घर पहुंची और न ही ससुराल, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। शिकायत के अनुसार, महिला एक युवक रविंद्र जो की नारनौल के पास गांव कोजिंदा का निवासी है के साथ मोटरसाइकिल पर आई थी और उसी के साथ वापस गई है। युवक के मोबाइल नंबर दिए परिजनों को शक है कि महिला उसी युवक के साथ कहीं चली गई। उसकी बहन ने उक्त युवक के मोाबइल नंबर पुलिस को देकर उनको तलाश करने की मांग की है। लापता महिला का रंग गोरा है। वहीं करीब 5 फीट लंबाई, पिंक सूट, ब्राउन जूती और काली चुन्नी पहने हुए थी। परिजन पिछले एक दिन से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत दी गई।