अबोहर में खाली घर से चोरी, चंडीगढ़ गया था परिवार:सोने की चेन-बालियां और कैश ले उड़े चोर, कुछ दिन बाद थी बेटी की शादी

अबोहर के सुखेरा बस्ती में एक खाली घर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण और कैश चोरी हो गया। परिवार चंडीगढ़ गया हुआ था और लौटने पर चोरी का पता चला। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों बाद घर में बेटी की शादी होने वाली थी। घर की मालकिन रीटा रानी ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी बेटी और बच्चों से मिलने परिवार सहित चंडीगढ़ गई थीं। आज उन्हें सूचना मिली कि चोरों ने उनके घर के दरवाजे तोड़कर सामान चुरा लिया है। वापस आकर देखने पर कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दी अलमारी से सोने की चेन, बालियां, टॉप्स, चांदी की पाजेब, कड़े और कैश गायब था। घटना के बाद उन्होंने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ताऊ के घर युवक दीवार फांदने का कर रहा था प्रयास रीटा के भतीजे पीयूष ने बताया कि कल भी उनके ताऊ के घर में एक युवक दीवार फांदने का प्रयास कर रहा था, जिसे आसपास के लोगों ने भगा दिया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *