अबोहर में पशु से बचने में खदान में गिरी पिकअप:बाल-बाल बचा चालक, आम लादकर आ रही थी, पुलिस ने क्रेन से निकाला वाहन

अबोहर-सीतो रोड पर गांव रायपुरा के पास सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। टोहाना से अबोहर आ रही आमों से भरी एक पिकअप गाड़ी आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खदान में जा गिरी। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, उसे कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी को बलजीत (पुत्र बलवंत सिंह, निवासी जुलेड़ा, जींद, हरियाणा) चला रहे थे। वे टोहाना से आम लादकर अबोहर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब वे रायपुरा के पास पहुंचे, तो अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप बेकाबू होकर खदान में पलट गई।
आम हुए खराब, पिकअप क्षतिग्रस्त दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन और आमों को भारी नुकसान पहुंचा है। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लदे आम भी खराब हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्रेन से वाहन निकाला एएसआई जुगराज सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत एक हाइड्रा क्रेन बुलाई, जिसकी मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को खदान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बाधित हुए यातायात को सुचारु करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *